logo

पतरातू में 11 मई को वीआईपी गेस्ट हाउस ''पर्यटन विहार'' का सीएम हेमंत करेंगे उद्घाटन, तैयारी पूरी

पतरातू में 11 मई को वीआईपी गेस्ट हाउस ''पर्यटन विहार'' का सीएम हेमंत करेंगे उद्घाटन, तैयारी पूरी

द फॉलोअप डेस्क
पतरातू रिसोर्ट में 11 मई (गुरुवार) को वीआईपी गेस्ट हाउस "पर्यटन विहार" का सीएम हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को पर्यटन निदेशक अंजलि यादव, डीसी रामगढ़ माधवी मिश्रा  पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने पतरातू लेक रिजॉर्ट का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों व लोगों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने, भीड़भाड़ नियंत्रित करने, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रखने, सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था संधारित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंत्री हफीजुल हसन और विधायक अंबा प्रसाद उपस्थित रहेंगी

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
पतरातू डैम के समीप 12:00 बजे भव्य वीआईपी गेस्ट हाउस ''पर्यटन विहार'' का उद्घाटन करने के बाद विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। मालूम हो कि समारोह के दौरान पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित किए गए फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को इस समारोह में पुरस्कृत भी किया जाना है।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT