द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित लगभग तीन हजार स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों (हाई स्कूल शिक्षक) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 मई को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। नवचयनित स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, होटवार रांची में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना है। इसको लेकर चयनित सभी शिक्षकों को ड्रेस कोड में आने कहा गया है। सभी नवचयनित शिक्षक को ब्लैक पैंट व क्रीम शर्ट जबकि, शिक्षिकाओं को लालपाढ़ क्रीम साड़ी में आएंगे।

अभ्यर्थियों को कार्यक्रम स्थल पहुंचाने की रहेगी व्यवस्था
अभ्यर्थियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की रही है। रांची के अभ्यर्थी को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में सूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि 19.05.2023 के प्रातः 07.00 बजे अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल, रांची (शहीद चौक, फिरायालाल के नजदीक) से कार्यक्रम आयोजन स्थल के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई है। सभी नवचयनित शिक्षक उक्त स्थल पर अचूक रूप से जिला स्कूल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। ताकि प्रातः 09 बजे से पहले कार्यक्रम स्थल पर सभी को पहुंचाया जा सके। साथ ही विशेष परिस्थिति में संपर्क करने के लिए तीन लोगों के फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।
1. बिनय बंधु कच्छप, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, मो0- 9661286565
2. जयंत कुमार, सहायक अभियंता, मो0- 9801306273
3. प्रताप कुमार, एमआइएस प्रभारी, मो0- 9430725151

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT