logo

खतियान जोहार यात्रा : आज शाम लोहरदगा जाएंगे सीएम हेमंत, 24 घंटे का होगा प्रवास 

khatiyan_lohar.jpg

रांचीः 
खतियान जोहार यात्रा के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न जिलों में दौरा कर रहे हैं। आज वह लोहरदगा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शाम 5:00 बजे लोहरदगा पहुंचेंगे। करीब 24 घंटे यानी आज शाम 5:00 बजे से लेकर 13 दिसंबर की शाम 5:00 बजे तक वह लोहरदगा के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता से भी मिलेंगे।


योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन 
मुख्यमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे।  मुख्य कार्यक्रम खतियान जोहार यात्रा समाहरणालय मैदान में होगा। इसके अलावा जिला परिषद और अन्य स्थानों में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होंगे। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीसी और एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया है। जेएमएम के कई पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है।