द फॉलोअप डेस्क, रांची:
26 साल पुराना सोन नदी जल बंटवारा विवाद सुलझ गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार सरकार के साथ हुए समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह समझौता, झारखंड के जल हितों की रक्षा करेगा। साथ ही किसानों, सिंचाई व्यवस्था और राज्य की भविष्य की जल आवश्यक्ताओं को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। सीएम हेमंत ने कहा कि नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर वर्षों से चले आ रहे विषय के समाधान की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। सीएम हेमंत ने कहा कि वर्षों से झारखंड और बिहार के बीच सोन नदी के जल बंटवारे का विषय लंबित था। लंबे समय से चले आ रहे विमर्श, तकनीकी विचार-विमर्श और आपसी प्रयासों के बाद दोनों राज्यों में सहमति बनी है।
नई दिल्ली में माननीय गृह मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर वर्षों से चले आ रहे विषय के समाधान की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 31, 2026
वर्षों से झारखंड और बिहार के बीच सोन नदी के जल बंटवारे का विषय लंबित था। लंबे समय से… pic.twitter.com/8som56c9Sp