द फॉलोअप डेस्क
आदिवासी छात्रावास करमटोली में आयोजित सरहुल महोत्सव में पारंपरिक विधि- विधान से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा-अर्चना की। साथ में उनके बेटे भी थे। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा अर्चना करने के बाद सीएम ने मांदर बजाया और मांदर की थाप पर झूमते नजर आए। उन्होंने कहा कि समाज में कितना उल्लास है मानों पूरा झारखंड ढोल-मांदर की थाप पर नाच रहा है। उन्होंने सभी को सरहुल की शुभकामनाएं दी।

500 छात्रों के लिए बनेगा नया हॉस्टल
सीएम ने कहा कि आदिवासी हॉस्टल में बड़े लंबे समय से सरहुल महोत्सव में हम सब लोग एकत्रित होते हैं। इस प्रांगण को आदिवासी समाज के प्रतीक के रूप में भी हम देख रहे हैं। आदिवासी हॉस्टल का एक नया और भव्य तरीके से भवन बनेगा। कायाकल्प होगा है। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनकर तैयार हो गई है। स्वीकृति भी हो गई है। 500 नौजवानों के लिए छात्रावास रहेगा। महिलाओं-लड़कियों के लिए हॉस्टल का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT