logo

CM हेमंत सोरेन ने कुणाल षाडंगी के ट्वीट पर लिया संज्ञान, DC को दिये आवश्यक निर्देश

ljgjl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी द्वारा सोशल मीडिया पर उठाये गये मुद्दे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। दरअसल, कुणाल षाडंगी ने अपने ट्वीट के माध्यम से बताया था कि पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा निवासी मो. शमीम अहमद, जो मॉरीशस के JK Ramke Co. Limited में कार्यरत थे, दुर्घटना का शिकार होकर Medi Six Clinic Limited में उपचाररत थे और आज उनकी मृत्यु की सूचना परिजनों को मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि मृतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए पूर्वी सिंहभूम के DC को उचित सहायता प्रदान करने, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने तथा पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सरकार द्वारा संवेदनशीलता और  तत्परता से उम्मीद बनी है कि परिजनों को पार्थिव शरीर शीघ्र मिल जाएगा, जिससे परिजनो और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।

Tags - Latest Jharkhand news jharkhand News updates latest updates latest updates Jharkhand CM on kunal tweet latest CM hemant soren news latest jharkhand News jharkhand News Updats latest updates jharkhand CM hemant Soren latest hemant Soren Tweet new