logo

नेमरा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में हुए शामिल; जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

CM01112.jpg

रामगढ़
हेमंत सोरेन शनिवार को रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। गांव में आयोजित पारंपरिक सामाजिक सद्भाव बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया और ग्रामीणों से संवाद किया। मुख्यमंत्री के नेमरा आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखा गया।
जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

Tags - Hemant Soren Visit Nemra Ramgarh Jharkhand CM Social Unity Program District Administration