logo

100 मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में सीएम हेमंत सोरेन को मिला 64वां स्थान, प्रियंका गांधी से भी हैं आगे

1443.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मुख्यमंत्री कई तरह की परेशानियों में घिरते नजर आते हैं। लेकिन वे इन परिस्थितियों में भी मजबूत बनकर उभर रहे हैं। वे लगातार शक्तिशाली होते जा रहे हैं। यही वजह है कि वे देश के मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में शामिल हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है। जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 64वें स्थान पर हैं। वहीं, इस सूची में इनके अलावा झारखंड से कोई अन्य व्यक्ति जगह हासिल नहीं कर पाए। इतना ही नहीं हेमंत सोरेन कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा से एक स्थान ऊपर हैं। इस सूची में प्रियंका को 65वां स्थान मिला है। इस हिसाब से हेमंत सोरेन उनसे एक स्थान आगे हैं। देश के 100 सबसे पॉवरफुल व्यक्तियों में स्थान प्राप्त करना झारखंडवासियों की लिए गौरव की बात है।

पीएम सबसे पॉवरफुल इंडियंस के पहले नंबर पर
द इंडियन एक्सप्रेस की ओर से वर्ष 2023 के 100 मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी को फिर पहला स्थान मिला है। बीते साल भी वे पहले स्थान पर थे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरे नंबर पर काबिज हैं। देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ चौथे व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 13वां, बिहार के सीएम नीतीश कुमार 14वां और राहुल गांधी को 15वां स्थान मिला है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT