logo

सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में की पूजा-अर्चना 

H_S.jpeg

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ आज पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस मौके पर राज्य की उन्नति और सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस विधान में उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी साथ दिखीं। बता दें कि हेमंत सोरेन ने आज ही सीएम पद की शपथ ली है। 
तीसरी बार सीएम बने हेमंत 
बात दें कि हेमंत को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनको होटवार जेल भेज दिया गया था। 28 जून को जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन ने आज ही, तीसरी बार बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली है। 5 बजे राज्यपाल ने उनको मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कुछ फाइलों का अवलोकन भी किया।  


 

Tags - Hemant sorenCMJharkhand NewsPUJA