रांची
झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा हाई है। सत्ताधारी गठबंधन की ओर से झामुमो ने पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने प्रणव झा को राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है। इधर कांग्रेस ने प्रणव झा की जीत सुनिश्चित करने के लिए छतीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल और अजय शर्मा को ऑब्जर्वर बना कर झारखंड भेजा है। इसी क्रम में गठबंधन में सब कुछ ठीक रहे इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार की सुबह नाश्ते पर मुलाक़ात करने के लिए कांग्रेस के दोनों ऑब्जर्वर कांके रोड स्थित CM आवास पहुंचे हैं। बता दें कि राज्यसभा की दूसरी सीट पर झामुमो से उम्मीदवार उतारने का अंतिम निर्णय CM हेमंत सोरेन ही लेंगे। गौरतलब हो कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने का अंतिम दिन सोमवार है।
