logo

मां दुर्गा की भक्ति में डूबे CM हेमंत सोरेन, RR स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

qw4bh64.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 26 सितंबर को रातु रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने मातारानी के दरबार में शीश नवाकर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की कामना की। यह पंडाल कुछ दिनों पहले विवादों में था, क्योंकि इसे वेटिकन सिटी के प्रमुख चर्च की तर्ज पर सजाया गया था। पंडाल की बनावट न केवल बाहर से चर्च जैसी थी, बल्कि अंदर भी ईसाई धर्म से जुड़ी संरचनाएं और प्रतीक चिह्न मौजूद थे। इस पर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। भारी विरोध के बाद पंडाल के बाहर और अंदर बदलाव किए गए, जिसके बाद इसका उद्घाटन किया गया।

इसके अलावा मुख्रायमंत्री ने रातू रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का भी विधिवत् अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। 

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच सभी मातारानी के भक्तजन काफी उमंग और उत्साह के साथ दशहरे का यह पावन त्यौहार मना रहे हैं। मैं अपनी ओर से समस्त झारखंड वासियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। सभी के जीवन में मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहे। झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। 

 

Tags - latest ranchi news ranchi News updates latest ranchi news ranchi Updates latest ranchi news ranchi Updates in hindi latest ranchi News ranchi news in hindi ranchi updates latest ranchi updates