रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज आवासीय कार्यालय में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की। सोरेन ने कहा कि राज्य में विकास के लिए निवेश को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस पर फोकस करने की जरूरत है। सोरेन ने अधिकारियों के साथ World Economic Forum, दावोस तथा United Kingdom में राज्य में निवेश को लेकर विभिन्न कंपनियों के साथ हुई बैठकों के पश्चात प्रगति की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निवेश प्रस्तावों को शीघ्र धरातल पर उतारने तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाते हुए राज्य में निवेश बढ़े, रोजगार के अवसर सृजित हों और विकास की गति और तेज हो।
पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात
इससे पहले सीएम सोरेन ने पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से अधिकारियों की यह शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात करने वाले अधिकारियों में आईजी जैप सुनील भास्कर, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां निधि द्विवेदी आदि शामिल थे।
