logo

सीएम हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरन के पोते वीर सोरेन के निधन पर जताया शोक, कहा- ये दुखद है 

hemant_soren21.jpg

रांची 
रांची से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन का कुल्लू-मनाली में आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वीर सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

सिरदर्द के बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार, कुल्लू-मनाली स्थित सिविल अस्पताल से थाना को सूचना मिली कि एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीर सोरेन के शव का निरीक्षण किया। शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।
मृतक के साथ आए उसके मित्र अग्नय वर्मा (उत्तर प्रदेश निवासी) ने बयान में बताया कि 22 फरवरी को वे सभी मनाली पहुंचे थे और सिमसा स्थित हिमालयन सैलेट होम स्टे में ठहरे थे।

23 फरवरी को वे सोलंग/सेथन क्षेत्र घूमने गए थे। 24 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे वापस लौटने पर वीर सोरेन सो रहे थे। जगाने पर उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की। साथियों ने दवा मंगवाकर दी, जिसके बाद वे दोबारा सो गए। करीब 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। कमरे में जाकर देखा तो वह बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले उनके मुंह से झाग निकलने लगा था। डॉक्टरों ने काफी देर तक सीपीआर दिया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को मनाली के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद विधि अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News