logo

लखीचरण किस्कु के पुत्र के रिसेप्शन पार्टी में सपरिवार शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

1759.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला-खरसावां के चांडिल स्थित
धातकीडीह लखीचरण किस्कु  के सुपुत्र धरम किस्कु की शादी में सीएम हेमंत सोरेन सपरिवार पहुंचे। विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने नव दंपती को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, विधायक सीता सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन एवं अन्य परिजनों ने भी नव दंपति को आशीर्वाद दिया।

आम लोगों समस्याओं सुनी, समाधान का दिया आश्वासन
चांडिल प्रखंड के धादकीडीह में सीएम हेमंत सोरेन का ननिहाल है। यहां पहुंचने पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गयामुख्यमंत्री बारी-बारी से मामा-मामी और परिवार के अन्य लोगों से मिले। वहीं, इस दौरान आम लोगों से भी सीएम ने मुलाकात की। कई लोगों ने समस्याओं से संबंधित मांग पत्र उन्हें सौंपा इस पर सीएम ने उनकी समस्याओं के हल करने को लेकर आश्वासन दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT