logo

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरन, रोजेदारों को दी मुबारकबाद

1642.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सीएम हेमंत सोरेन रविवार को क्लब रोड रांची स्थित मिलन पैलेस में आयोजित दावत-ए- इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए। कांग्रेस की ओर से आयोजित इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान के पाक माह की मुबारकबाद दी। सीएम सहित सभी ने इस अवसर पर राज्य की उन्नति, आपसी भाईचारा, प्रेम -सद्भाव और  अमन- चैन की दुआ की। दावत-ए-इफ्तार में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय,  मंत्री आलमगीर आलम व बादल पत्रलेख, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक प्रदीप कुमार यादव, कुमार जय मंगल और शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT