द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा सदस्य- सह -20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. स्टीफन मरांडी के रांची स्थित आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। पास्टर क्रिस्टोफर हेम्ब्रम के नेतृत्व में झारखंड की उन्नति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। तीन दिवसीय फास्टिंग प्रेयर फेस्टिवल में डॉ. स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी प्रो. सुहासिनी बेसरा और पुत्री उपासना मरांडी मौजूद रहीं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि राज्य और राज्य वासियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। नौजवानों को रोजगार देने की दिशा में सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। सभी के आशीर्वाद से झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का हमने संकल्प ले रखा है। वहीं, सीएम ने इस दौरान डॉ. स्टीफन मरांडी के लंबी उम्र की प्रार्थना ईश्वर से की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT