logo

24872 लाभुकों के खातों में सीएम चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास के लिए ट्रांसफर किया पैसा 

ोवह2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जमशेदपुर के दौरे पर हैं. वो सीएम बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे हैं। उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन यहां अबुआ आवास से जुड़े कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। वो यहां प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के  लाभुक के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में अबुआ आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 24,827 लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र बांटा। इतने लाभुकों के लिए 74.48 करोड़ रुपए सरकार ने जारी किए हैं। 


डीबीटी के माध्यम से पैसा गया
योजना की पहली किस्त भी मुख्यमंत्री ने लाभुकों के अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किया। पक्का मकान बनाने के लिए योजना के तहत सरकार पांच किस्त में हर लाभुक तो 2 लाख रुपए देगी। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में किया गया है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले पर पुलिस निगरानी रख रही है।

    
डीबीटी के माध्यम से पैसा गया 
पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में आयोजित प्रमंडलीय समारोह में कोल्हान के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) के लाभुकों के बैंक खाते में योजना की पहली किस्त की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार जमशेदपुर आये थे. गोपाल मैदान में पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत हुआ। महिलाओं ने उनके चरण पखारे और तब मुख्यमंत्री स्टेज पर गए। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, झारखंड की पारंपरिक टोपी और पौधा देकर उनका स्वागत किया गया।