logo

BJP वाले किसी गांव में जाने के लायक नहीं, चुनाव से पहले आपके पास आकर भ्रम का जाल बुनेंगे लेकिन आप फंसना नहींः चंपाई सोरेन

ोमपो13.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चाईबासा में आयोजित समारोह में शिरकत किया। मुख्यमंत्री द्वारा हाटगम्हरिया और बंदगांव में डिग्री कॉलेज समेत अन्य योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही जरूरतमंदों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। सीएम चंपाई सोरेन के साथ ही समारोह में कई मंत्री भी मौजूद हैं। इस दौरान सीएम ने लोगों को संबोधित भी किया। साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हेमंत सोरेन के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाई। कहा कि हेमंत बाबू के नेतृत्व में हमें 2019 में जनादेश प्राप्त हुआ। लेकिन सरकार बनते ही कोरोना काल आ गया। हमें 2 साल तक काम करने का मौका नहीं मिला। चार साल के कार्यकाल में हमने सिर्फ दो साल काम किया और विकास की लंबी लकीर खींच दी। आज हमलोग झारखंड राज्य में है जिसका अलग ही भौगोलिक आकार है। यह बहुत धनी प्रदेश है। यहां बहुत खनिज है। झारखंड के आदिवासी झारखंड के मूलवासी उस व्यवस्था से दूर रह गये हैं। 

भाजपा वालों ने कभी भी सरकार को स्थिर नहीं रहने दिया। चार साल तक में बेवजह हेमंत सोरेन को जेल यात्रा करना पड़ा। हर परिवार के बीच में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पहुंच गये हैं। पहले किसी भी गांव जाते थे लोग पूछते थे कि हमें पेंशन मिलेगा या नहीं। इसलिए इस सरकार ने 50 साल की उम्र से पेंशन देना शुरू कर दिया। नाम का झारखंड धनी प्रदेश है। लेकिन यहां के आदिवासी मूलवासी को धन से बहुत दूर रखा गया। इस सरकार ने सबसे पहले रोटी, कपड़ा, मकान देने के बारे में सोचा। केंद्र सरकार पीएम आवास देने की बात करती थी लेकिन वह पीछे हट गई तो हेमंत बाबू ने सोचा कि हम 3 कमरा का मकान देंगे। यहां भाजपा ने राज चलाया है लेकिन झारखंड के आदिवासी मूलवासी का उत्थान करने का कभी नहीं सोचा। लेकिन हम यहां आदिवासी बच्चों का उत्थान करेंगे। भाजपा वालों ने 5 हजार स्कूल को बंद कर दिया था। छात्रवृति बंद कर दिया था। हमने छात्रवृति भी बढ़ा दिया। यहां के बच्चों को हमने विदेश भेजा। 

गांव घर में किसान मजदूर के बेटे 10वीं के बाद नहीं पढ़ पाते हैं। इसलिए आज हमने आपके गांव में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया। हमने सावित्रि बाई फूले योजना लाया। यह आपकी सरकार है। जब तक हम पढ़ेंगे नहीं तब तक विकास नहीं हो सकता। इसलिए हमने ऐसा योजना शुरू किया। हमलोग छात्र को 15 लाख तक देंगे। पहले आप पढ़ लो बाद में धीरे-धीरे करके वापस करो। ये सरकार यहां के आदिवासी-मूलवासी के बारे में सोचती है। हर जगह में पाइपलाइन से खेती होता है। साल में एक बार नहीं तीन बार किसान खेती कर सकते हैं। पूरा राज्य के अंदर में हमलोग रोड रास्ता बनवा रहे है। भाजपा ने यहां कि जनता को ठगा है। यहां की हर सुविधा को कम किया है। ये लोग झूठा वादा करते हैं। हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि आप अपनी मातृभाषा में पढ़ पाए। 

हमलोग धार्मिक स्थल का सुंदरीकरण करेंगे। झारखंडी जनता ने डबल इंजन को खराब कर दिया है। भाजपा झूठा राजनीतिक पार्टी है। बहुत से बहरुपिया आपके पास आएंगे। बहुत बड़ा बड़ा गारंटी की बात करेगा। इन लोगों ने झारखंड को ठगने का काम किया है। पीएम आवास का पैसा नहीं देता था। बीजेपी वाला लोग किसी गांव जाने का लायक नहीं है। अभी आपके गांव में आकर बड़ी बड़ी बातें करेगा। लेकिन हमने तो पहले ही हर सुविधा आपके गांव तक पहुंचा दी है। हम घर घर में है। हर किसी को पेंशन मिल रहा है। एक भी अच्छा हॉस्पिटल नहीं बनवा पाया था। हमने पहले आपको 100 यूनिट फ्री बिजली दिया। अब 125 यूनिट फ्री बिजली देंगे। आपके भावना के अनुरूप हम काम कर रहे हैं। हमें यहां की सामाजिक व्यवस्था को सुधारना है। भाजपा वाले ग्राम सभा को महत्व नहीं दे रहा। एक दिन आपकी परंपरा को मिटा देगा। लोकसभा में 14 में से एक सीट भी जीतने नहीं दीजिएगा। झारखंड की खनिज पर इनकी गिद्ध की तरह नजर है।