logo

आलमगीर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का साहस नहीं जुटा पा रहे सीएम चंपाई – बाबूलाल मरांडी 

BABULAL3.jpeg

रांची 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आलमगीर आलम के भ्रष्टाचार उजागर होने के बावजूद सीएम चंपाई सोरेन उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इस आरोप के साथ मरांडी ने सीएम चंपाई सोरेन पर बड़ा हमला बोला। कहा कि झारखंड ने चंपाई सोरेन जैसा रीढ़विहीन मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा। कहा कि कठपुतली मुख्यमंत्री ने आलमगीर आलम के दायित्व वाले विभाग वापस लिए हैं लेकिन मंत्री पद से नहीं हटाया है।

हेमंत पर लगाये आरोप 

मरांडी ने आगे कहा कि बीते साढ़े चार साल झारखंड की जनता विशेषकर युवाओं के लिए भारी रहे हैं। झारखंड के युवा नौकरी की आस में टकटकी लगाए बैठे रहे लेकिन हेमंत सोरेन ने स्थानीय युवाओं को नियोजन नीति 60:40, बाहरी-भीतरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों में उलझा कर नौकरियों की सौदेबाजी करने का प्रयास किया। कहा कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद जनता को आस थी कि चंपाई सोरेन नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएंगे। भ्रष्टाचार को रोकेंगे। अपराधियों पर लगाम कसेंगे लेकिन हुआ इसके ठीक विपरीत।

जनता से किया आग्रह 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब जनता तय करे कि ऐसा मुख्यमंत्री किस काम का जो ना तो भ्रष्टाचारियों पर कारवाई करने की हिम्मत रखता हो, ना पेपर लीक माफियाओं को सबक सिखाने की हिम्मत रखता हो। ना ही युवाओं को रोजगार देने की इच्छाशक्ति हो। 


 

Tags - Babulal marandiBJPAlamgir Jharkhand News