द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है। इस बैठक में छात्रों की मांगों पर विचार किया जाएगा। पहले मुख्यमंत्री ने दिन के 12.30 बजे बैठक बुलायी थी। इसे बाद में शाम साढ़े चार बजे बुलायी गयी है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ छात्रों की मांगों पर विमर्श करेंगे। इस बैठक में राधाकृष्ण किशोर उपस्थित नहीं हो सकेंगे। संजय प्रसाद यादव भी रांची से बाहर हैं।
