logo

4 डिग्री तक गिरा झारखंड का पारा, बादलों ने बढ़ाई कनकनी

ूपोल्2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राजधानी रांची समेत राज्यभर का मौसम एक बार फिर लोगों को चौंका रहा है। ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया। यह स्थिति बीते 48 घंटे की तुलना में करीब 4.4 डिग्री कम है। 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री था। मंगलवार की दोपहर में आसमान में बादल छाने से ठंड अचानक बढ़ गई। मंगलवार को झारखंड के विभिन्न जिलों का न्यूनतम औसत तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में बादल छाए रहेंगे। इस कारण दिन में भी कनकनी रहेगी। 


बारिश होने की संभवना 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को रांची समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। दरअसल मप्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सर्कुलेशन का असर झारखंड में देखा जा रहा है, जिस वजह से रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और सिंहभूम समेत कुछ जिलों में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान रांची का न्यूनतम पारा सात डिग्री से के आसपास चल रहा है। हालांकि गुरुवार यानि 25 जनवरी से मौसम साफ रहने का पुर्वानुमान जताया गया है। मौसम साफ रहने की वजह से 25 जनवरी से न्यूनतम पारे में और गिरावट देखी जा सकती है क्योंकि इस दौरान रांची और आसपास के जिलों में ठंडी हवाओं के चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। 


कांके का तापमान गिरा है 
बुधवार को सुबह से ही धूप नहीं होने के कारण ठंड बरकरार है। राजधानी में सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। रांची से सटे कांके का तापमान भी पिछले पांच दिनों से 4 डिग्री से 5 डिग्री के बीच बना हुआ है। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में ठंडी हवाओं के चलने से शीतलहर का प्रकोप जारी है। कांके में पिछले पांच दिनों में न्यूनतम पारा की बात करें तो 24 जनवरी को न्यूनतम पारा 5 डिग्री, 23 जनवरी को न्यूनतम पारा 4 डिग्री, 22 जनवरी को न्यूनतम पारा 5 डिग्री, 21 जनवरी को न्यूनतम पारा 5 डिग्री, 20 जनवरी को न्यूनतम पारा 4 डिग्री रहा।