द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सौरव दास ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों पर आगे बातचीत का आश्वासन दिया है। हालांकि, अभी तक किसी भी मांग पर कोई अंतिम निर्णय या पक्का वादा नहीं किया गया है।
????#ImportantAnnouncement: @AshutoshRanka and I have been at J.P. Nadda’s residence since 12 noon. The demands have been conveyed, including immediate resignation/sacking of Dharmendra Pradhan.
— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026
The Minister assured us he will discuss this at the appropriate level. However, no… pic.twitter.com/vzLluczbkV
प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या उन्हें पद से हटाया जाए। दूसरी, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। तीसरी, सोनम वांगचुक को वापस जंतर-मंतर लाकर उनका अनशन समाप्त कराया जाए। सौरव दास ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा कि वह और आशुतोष रांका दोपहर 12 बजे से जेपी नड्डा के आवास पर मौजूद रहे और अपनी सभी मांगों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

सौरव दास ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। वहीं, इस पूरे मामले पर मोदी सरकार की ओर से पहली प्रतिक्रिया देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि CJP प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है और प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रस्ताव उनके सामने रखा है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ कई घंटों तक चर्चा हुई और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील भी की।