logo

सिविल कोर्ट ने धन सिंह और हेमंत को सुनाई उम्रकैद की सजा, वृद्ध महिला के साथ किया था दुष्कर्म  

RAPEVICTIM10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची सिविल कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई के दौरान वृद्ध महिला की दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में आरोपियों को सजा सुनाई। इस दौरान घटना में दोषी धन सिंह पाहन और हेमंत सिंह मुंडा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार की अदालत ने दोनों आरोपियों पर 60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में धन सिंह पाहन व हेमंत सिंह मुंडा को दोषी करार देते हुए अपना फैसला सुनाया। 62 साल की वृध्दा से किया था रेप
बता दें, दोनों पर 62 साल की वृध्द महिला के साथ रेप करने के बाद, उसकी हत्या करने का आरोप है। दोनों दोषी तमाड़ के बुढ़ाडीह के रहने वाले हैं। दोषी धन सिंह मुंडा घटना के बाद से ही जेल में है। उक्त घटना को लेकर तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।


 

Tags - Rape accused Life imprisonment Civil court Jharkhand News