logo

अच्छी पहल : तपोवन मंदिर से रामभक्तों को उनके घर तक निशुल्क पहुंचाएगी सिटी बसें

0824.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी में रामनवमी के अवसर पर शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से तपोवन मंदिर आने वाले रामभक्तों को निशुल्क उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने नगर निगम के पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। डिप्टी मेयर के आदेशानुसार रामनवमी के अवसर पर रांचीवासियो को आवागमन मे दिक्कतो का समाना ना करना पड़े इसके लिए रांची नगर निगम द्वारा दिनांक 30/03/2023 दिन गुरूवार को 20 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

लोगों को घर वापस जाने में होती है परेशानी
रामनवमी त्योहार मे रांची के आसपास के क्षेत्रो से भारी संख्या मे श्रद्धालुगण तपोवन मंदिर निवारणपूर स्थित राम मंदिर झांकी एवं झंडे के साथ आते हैं। क्योंकि, रामनवमी के दिन वाहनों की आवाजावी कम होती है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को वापस अपने गंतव्य स्थान पर जाने में काफी परिशानियो का सामना करना पड़ता है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए डिप्टी मेयर ने तपोवन मंदिर निवारणपूर आए श्रद्धालुओं को वापस अपने गन्तव्य पहुचाने के लिए 20 बसो को निशुल्क सेवा देने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।

पुराने बस स्टैंड- बीएमपी ग्राउंड में रहेगी बस
बसों की उपलब्धता के संबंध में डिप्टी मेयर ने बताया कि 20 में 5 बसें BMP ground में रहेंगी। जबकि, 15 बसे पटेल चौक स्थित पुराना बस स्टैंड से सेवा देगी। तपोवन मंदिर से श्रद्धालुगण अपने घर जाने के लिए रांची नगर निगम की बसों का निशुल्क उपयोग करने के लिए इन दोनों स्थानों में से कहीं से भी यात्रा करने के लिए बस में बैठ सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT