logo

JSSC-CGL कथित धांधली केस में CID ने 20 और सफल अभ्यर्थियों को भेजा नोटिस, पूछताछ होगी...

a3816.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही CID की SIT ने 20 संदिग्ध सफल अभ्यर्थियों को समन किया है। इन सबको पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इससे पहले एजेंसी 150 अभ्यर्थियों और संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। अब तक इस मामले में 8 सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि छानबीन के दौरान हिरासत में लिए गए आरोपियों और छापेमारी में मिले दस्तावेजों से जो साक्ष्य सामने आ रहे हैं, उसी के आधार पर अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है।

2 कर्मचारियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा
गौरतलब है कि JSSC-CGL परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी ICN के 2 कर्मचारियों सोमांश प्रकाश और राहुल को CID ने 5 दिन की रिमांड पर लिया था। आज रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

1 जनवरी 2025 को दर्ज किया था मुकदमा
मिली जानकारी के मुताबिक सोमांश प्रकाश और राहुल से पूछताछ में  CID को अहम जानकारियां हाथ लगी है। कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। इनको आधार बनाकर अधिकारी जांच का दायरा बढ़ा रहे हैं।  गौरतलब है कि JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में 1 जनवरी 2025 को CID थाना  (कांड संख्या-01/2025) में मुकदमा दर्ज किया गया था। विशेष जांच टीम पूरे नेटवर्क का राजफाश करके इसमें शामिल लोगों को सलाखों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी है। 

Tags - JSSC-CGL Paper LeakJSSC-CGLJharkhand NewsCID