logo

रांची में कोचिंग संचालकों के ठिकानों पर CID और पुलिस की छापेमारी

मग्2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में कोचिंग संचालकों के खिलाफ CID और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार धुर्वा, नामकुम समेत 15 से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, रवि नामक एक कोचिंग संचालक के आवास पर CID की टीम रविवार रात ही पहुंची थी, लेकिन उस समय वह घर पर नहीं मिला और केवल उसकी पत्नी मौजूद थी। सोमवार सुबह जब टीम दोबारा पहुंची तो घर पर ताला लगा मिला और उसकी पत्नी भी वहां से जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि रविवार रात से ही CID और रांची पुलिस की टीम लगातार छापेमारी अभियान में जुटी हुई है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।