logo

जेपीएससी-1 और 2 तक पहुंचेगी CID जांच, छात्रों के मुद्दे पर सरकार गंभीर : पंकज मिश्रा

PANKAJ_MISHRA22.jpg

साहिबगंज

साहिबगंज झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों को गंभीरता से लिया गया है। जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सीआईडी जांच जारी है और जांच अब जेपीएससी-1 व 2 तक पहुंच रही है। पंकज मिश्रा ने कहा कि भाजपा सीबीआई जांच की मांग कर रही है, जबकि पूर्व की जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच में कितनी गिरफ्तारियां और कार्रवाई हुई, इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सीआईडी जांच में कई लोगों को जेल भेजा गया है, जिससे भाजपा नेता परेशान हैं। 

बाहरी लोगों को बुलाकर माहौल बिगाड़ने का आरोप
उन्होंने भाजपा पर छात्रों की आड़ में राजनीति करने और आंदोलन के दौरान बाहरी लोगों को बुलाकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार उच्चतम न्यायालय में 15 सितंबर को अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। पंकज मिश्रा ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता आंदोलनकारी हैं, लेकिन लाठी-डंडे की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र के खनन विधेयक को लेकर भी भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। कहा कि सात सितंबर से प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।मौके पर विधायक धनंजय सोरेन,जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, समेत अन्य मौजूद थे।

Tags - JPSC CID Investigation Pankaj Mishra Student Issues Jharkhand Politics