द फॉलोअप, रांची:
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की बहुचर्चित CGL परीक्षा में भ्रष्टाचार के आरोपी 4 और अभ्यर्थियों को CID ने गिरफ्तार किया है। अभी CID ने उनके नामों का खुलासा नहीं किया है। शुक्रवार को इन आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा एजेंसी ने कल गिरफ्तार किए गए सोमांश प्रकाश और राहुल को 5 दिनों के रिमांड पर भी लिया है। उल्लेखनीय है कि CGL पेपर लीक मामले में CID ने कल गिरिडीह के बेंगाबाद से समीर उर्फ शालू को गिरफ्तार किया था। समीर के घर से सीआईडी ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए। बेंगाबाद घोटाले के प्रमुख आरोपी अभय तिवारी का ससुराल है।
