logo

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा को राहत, कोर्ट ने बेटे संग दी जमानत

तारोी्.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सिविल कोर्ट ने उन्हें और उनके बेटे को जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया। राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा को वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की कथित तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद यह मामला रांची समेत राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया था, क्योंकि राजीव रंजन मिश्रा सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान सिविल कोर्ट ने भाजपा नेता और उनके बेटे को जमानत देने का आदेश जारी किया। हालांकि, मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। 

Tags - Ranchi News Jharkhand News BJP Leader Crime News Wildlife Smuggling Breaking News