logo

पूरे झारखंड में प्रचार करेंगे चिराग पासवान, हिमंता का बड़ा दावा- झारखंड में बनेगी NDA सरकार ..  

FotoJet_(1)1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

झारखंड में चुनावी गहमागहमी के बीच सबसे पहले सीट शेयरिंग का एलान करने वाली NDA की तरफ से उम्मीदवारों के नाम का एलान भी सबसे पहले होगा। भाजपा रविवार को झारखंड चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। सीटों के बंटवारे में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को NDA में एक सीट पर चुनाव लड़ाया जा रहा है लेकिन चिराग पासवान पूरे झारखंड में एनडीए के लिए प्रचार करेंगे।शनिवार को NDA की अगुवाई कर रही

बीजेपी ने लोजपा(आर) के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी।

इस दौरान लोजपा (रामविलास) की तरफ से बिहार के जमुई लोकसभा सीट से सांसद और चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान झारखंड में एनडीए को मजबूत करने आए हैं। 2021 में जब पार्टी में टूट हुई तो सबने चिराग पासवान को समाप्त कहना शुरु कर दिया था लेकिन बीते 3 सालों में चिराग पासवान ने खुद को साबित किया है। लोकसभा चुनाव में एनडीए में 5 सीटें मिली और पांचों सीट उनकी पार्टी ने जीती। 

हिमंता ने झारखंड NDA को मजबूत बताया 
झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस दौरान चिराग पासवान सराहना करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के एनडीए में जुड़ने से झारखंड में गठबंधन को मजबूती मिली है।वहीं हिमंता ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए झारखंड में एनडीए सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पूरे प्रदेश में एनडीए के लिए प्रचार करेंगे।

Tags - chirag paswanhimanta biswa sarmabjp news