logo

सियासत : अविनाश पांडेय बोले- झारखंड के लोगों के डीएनए में कांग्रेस की विचारधारा, जानिये चिंतन शिविर में और क्या हुआ

chintan1.jpg

गिरीडीह:

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि झारखंड राज्य के लोगों के डीएनए में कांग्रेस की विचारधारा है। हमें कांग्रेस की विचारधारा और इसके संगठन को सशक्त और मजबूत बनाना है।  कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है। अविनाश पांडेय आज मधुवन, गिरीडीह में आयोजित झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तीन दिवसीय चिन्तन शिविर के पहले दिन बोल रहे थे। जिसमें सह प्रभारी उमंग सिंघार ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार में कांग्रेस पार्टी की भूमिका एवं हिस्सेदारी का मूल्यांकन किया किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेगी, जिसकी रूप-रेखा इस चिंतन शिविर में तय की जाएगी।राष्ट्रीय झंडे के वंदन के साथ शिविर शुरू हुआ। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया।

सरकार में शामिल होने के कारण कांग्रेस की जिम्मेवारी दोहरी: राजेश ठाकुर

उद्घाटन सत्र की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि राज्य गठन के 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं।  हमारे सामने प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनता से किए गये वायदों को पूरा करने की गम्भीर चुनौती है। प्रदेश में कांग्रेस के समर्थन से गठबंधन की सरकार चल रही है, इस नाते हमारी दोहरी जिम्मेवारी बनती है। सर्वप्रथम जिन कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से प्रदेश में सरकार बनी है उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी प्राथमिकता है। लेकिन विडंबना है कि समावेशी विकास और डबल इंजन सरकार की बात करनेवालों ने जनता को लगातार छलने का काम किया है। राज्य में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता पर काबिज रहने वाले लोगों की गलत नीतियों के कारण गरीबी, अशिक्षा,भूख और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे समय में जनता ने हमारे गठबंधन के उपर भरोसा जताया है। इस जिम्मेवारी का हमें निर्वह्न करना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में हम सभी गम्भीर चर्चा करेंगे और  भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोड मैप तैयार करेंगे जिससे कांग्रेस की मूल विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया एवं जिम्मेदारी का निर्धारण होगा। 

 

जयराम रमेश, आमलगीर आलम और डीपी राय क्या बोले

कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आमलगीर आलम ने कहा कि संगठन सर्वोपरी होता है अगर पार्टी संगठन मजबूत होगा तो ही हम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता की भी अपेक्षाओं पर खरे उतर पाएंगे। वर्चुअल माध्यम से पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि झारखंड से उनका गहरा लगाव रहा है तथा उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे प्रदेश कमिटी के बुलावे पर जल्द ही झारखंड आयेंगे। पूर्व सांसद डीपी राय ने बताया कि कांग्रेस का इतिहास गौरवमयी रहा है। देश में कांग्रेस की स्थापना के पूर्व भी अंग्रेजों के खिलाफ कई छोटे-बड़े विद्रोह हुए थे परंतु उनका असर सीमित था। कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में व्यापक रूप दिया गया जिसमें गांधी जी के नेतृत्व में सभी धर्म, संप्रदाय के लोग शामिल हुए। चिंतन शिविर में विशेषज्ञ के रूप में राम पुनयानी   द्वारा  भारतीय संविधान और संप्रदायिक राजनीति के खतरे के विषय पर जानकारी प्रस्तुत की। वहीं रोहन गुप्ता, चेयरमैन सोशल मीडिया एआईसीसी  द्वारा कांग्रेस के इतिहास से संबंधित धरोहर श्रृंखला की प्रस्तृति दी गई। 

 

मंत्री व विधायक समेत सभी प्रमुख नेता हुए शामिल

चिंतन शिविर में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता  वं बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की , जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, सुखदेव भगत, विधायक डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, कुमार जयमंगल, नमन विक्सल कौंगाड़ी, राजेश कच्छप, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह, रामचंद्र सिंह, संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ. राकेश किरण महतो, डॉ एम. तौसिफ, आभा सिन्हा, ईश्वर आनंद, सतीश पॉल मुंजनी, मंजू कुमारी, कांग्रेस सहयोगी संगठन के शकील अख्तर, गुंजन सिंह, अभिजीत राज, आमीर हाशमी,केदार पासवान, सुशील मरांडी, जिला अध्यक्ष - सुरेश बैठा, मुनेश्वर उरांव, बृजेंद्र सिंह, नरेश वर्मा श्यामल सिंह, राम कृष्ण चौधरी,संजय पांडे,रौशन बरवा, अनूप केसरी, अवधेश सिंह, मंजूर अंसारी, बिट्टू पाठक, रंजंन बोईपाई, छोटेराय किस्कु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशेर आलम, मन्नान मल्लिक, मदन मोहन शर्मा,कुमार गौरव, कुमार राजा, रियाज अहमद, राजेश सिन्हा सन्नी, आलोक दुबे ,विनय सिन्हा दीपू, अशोक चौधरी, रमा खलखो, सुल्तान अहमद, भीम कुमार आदि शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।