logo

दर्दनाक : कोयल नदी में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत की खबर, रिश्ते में थे ममेरे-फुफेरे भाई

2_DROWN.jpg

पलामू
पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी मोहल्ला के चनवारी घाट के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोयल नदी में नहाने गए दो किशोर डूब गए। दोनों रिश्ते में ममेरे और फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहराई में चले गए और बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद शवों को नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे से इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest