logo

गढ़वा : दुकान से बिस्किट लेने गया बच्चा नहीं लौटा घर, तेंदुए ने ली जान

तेंदुआ.jpg

गढ़वाः 
रमकंडा थाना क्षेत्र के रोदो गांव में एक पांच साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। तेंदुए ने बच्चे के शव को पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया है। बताया जा रहा है कि शाम में वह बिस्किट लेने दुकान गया था इसी दौरान यह घटना घटी। फिलहाल पूरे इलाके में सनसनी है। उस क्षेत्र से कोई भी गुजरने में डर रहा है। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पहुंची है। यह इलाका पलामू रिजर्व से सटा हुआ है।
बताया जा रहा है कि देर शाम तक जब बच्चा नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी क्रम में ग्रामीणों की नजर बच्चे के फटे हुए आधे कपड़े पर पड़ी, जहां कपड़ा था वहां से कुछ ही दूरी पर बच्चे का शव था। तेंदुआ बच्चे के शव को आधा खा गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की खोज कर रही है। बच्चे की पहचान रामनाथ तुरी के 5 वर्षीय बेटे के रुप में हुई है।