रांची
नगड़ी पुलिस ने कल लापता हुए बच्चे को आज ढूंढ निकाला। मिली खबर के मुताबिक आज 2.06.2026 को मारियाना विलुंग, निवासी सिमडेगा (वर्तमान पता– बांध टोली, नगड़ी) ने अपने 7 वर्षीय पुत्र प्रणय सौरभ विलुंग के 01.06.2026 से लापता होने संबंधी आवेदन नगड़ी थाना में दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगड़ी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे को नारो बाज़ार से सकुशल बरामद कर लिया तथा उसे उसकी माता को सौंप दिया।
बच्चे के लापता होने से परिवार काफी परेशान था। वहीं, उसकी सकुशल बरामदगी के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने नगड़ी थाना पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
