logo

मुख्यमंत्री दिल्ली गए, राष्ट्रपति झारखंड आएंगी

hemant-draupdi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज फिर दिल्ली रवाना हो गए। वहां वह पिता शिबू सोरेन के इलाज और देखभाल में सहयोग करेंगे। मालूम हो कि शिबू सोरेन 19 जून से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उनका गहन इलाज जारी है। मुख्यमंत्री भी 24 जून से 9 जुलाई तक उनकी देखभाल के लिए दिल्ली में ही डेरा जमाए हुए थे। लेकिन 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद और 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री नौ जुलाई की रात रांची आए। इधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही है।


राष्ट्रपति भवन से राज्य सरकार को भेजी गयी सूचना के अनुसार द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को देवघर आएंगी। एक अगस्त को बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वह अपने गंतव्य को लौट जाएंगी। हालांकि राष्ट्रपति के दौरे का अभी विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। मालूम हो कि इससे पूर्व भी वह देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आनेवाली थी। लेकिन अंतिम समय में उनका देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया था।

Tags - Chief Minister went to Delhi President will come to Deoghar will attend AIIMS convocation CM will take care of Shibu Soren Guruji is admitted in Gangaram Hospital