द फॉलोअप डेस्क
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार की शाम एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया। राजनीति के धुरंधर और कलम के सिपाहियों के बीच क्रिकेट में जोर-आजमाईश हुई। दरअसल मुख्यमंत्री एकादश और पत्रकार एकादश के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन खेलगांव में हुआ। बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव में मुख्यमंत्री एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री एकादश ने 16 ओवर में कुल 172 रन का स्कोर बनाया। जिसमें सुदेश महतो ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली। इसके बाद रणधीर सिंह ने 47, प्रदीप यादव ने 6, अनूप सिंह ने 1, नवीन जायसवाल ने 7, अमर बाउरी ने 2, विकास मुंडा ने 7, इरफान अंसारी ने 8 और अनंत ओझा ने 2 रन बनाए। पत्रकार एकादश की ओर से अशोक गोप ने 1, राजेश सिंह ने 2 और राजेश कुमार ने 2 विकेट झटके

141 रन में सिमट गई पत्रकार एकादश की टीम
जवाबी पारी खेलने उतरी पत्रकार एकादश की टीम 141 रन पर ही सिमट गई। रूपेश ने सर्वाधिक 33 रन बना। इसके बाद सतीश सिंह ने 30, अशोक गोप ने 19, राजेश सिंह ने 14, राजेश कुमार ने 7 और जावेद ने 7 रन का योगदान दिया। वहीं, इस मैच को 31 रन से जीतते हुए मुख्यमंत्री एकादश की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुदेश महतो को मिला। वहीं, बेस्ट बैट्समैन रणधीर सिंह और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार राजेश कुमार ने हासिल किया। जबकि, बेस्ट फील्डर के पुरस्कार पर विकास मुंडा ने कब्जा जमाया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT