logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली, कांग्रेस के इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात 

hemant_sorenn.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नये साल में पहली बार दिल्ली गये हैं। रविवार को ही वह दिल्ली के लिए रवाना हुए है। वहां वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वह नये साल की बधाई भी देंगे। वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे मंगलवार को वापस रांची लौट सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव भी होना है ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव ने झारखंड में सत्ताधारी दलों को दुविधा में डाल दिया है। एक तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड में कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार चला रही है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद दिल्ली में केजरीवाल सरकार के काम की तारीफ कर रहे हैं और दिल्ली को लेकर फिलहाल दुविधा वाली स्थिति बता रहे हैं। जेएमएम ने दिल्ली को लेकर अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है। सीएम सबके साथ मिल बैठ कर निर्णय लेंगे। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Hemant Soren Delhi