द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी चचेरी बहन गायत्री कुमारी उर्फ गुड़िया की शादी समारोह में शामिल हुए। इसके लिए सड़क मार्ग से शाम के समय रामगढ़ जिले के गोला के नेमरा स्थित आवास पहुंचे। सीएम के साथ उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मां रुपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन सहित परिवार के सभी सदस्य नेमरा पहुंचे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के पहुंचने पर जिला प्रशासन ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं, सीएम ने घूम-घूमकर शादी की तैयारियों का जायजा लिया। गांव के बुजुर्ग लोगों से भी हालचाल पूछा। मौके पर इस दौरान डीसी माधवी मिश्रा, एसपी पीयूष पांडे, एसडीओ मो. जावेद हुसैन, एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ सुदीप एक्का, डीटीओ सौरव प्रसाद, उत्पाद आयुक्त सहित प्रशासनिक अधिकारी वहां मौजूद थे।

सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात
सीएम की चचेरी बहन गायत्री कुमारी उर्फ गुड़िया की शादी सेक्टर 4 बोकारो निवासी रमेश हेम्ब्रम के साथ संपन्न होगी। जानकारी के अनुसार बारात देर रात पहुंचेगी। विवाह को लेकर शाम में पानी काटने की रस्म को घर के पास बड़ा तालाब में निभाया गया। नेमरा स्थित आवास को दुल्हन की तरह सजाया गया है। तोरण द्वार भी जगह-जगह बनाये गये हैं। वहीं, सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT