logo

गोड्डा में विधायक प्रदीप यादव के पुत्र के रिसेप्शन में शामिल हुए सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन

kal011.jpg

गोड्डा 
मुख्यमंत्री सचिवालय, रांची की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन आज गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट स्थित बोहरा में आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह समारोह विधायक प्रदीप यादव के सुपुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री ने नवदंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप यादव के पारिवारिक सदस्य, सगे-संबंधी तथा स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। समारोह में पारंपरिक माहौल के बीच अतिथियों ने नवदंपति को बधाई दी।


 

Tags - Chief Minister Ranchi Secretariat Kalpana Soren Public Appearance Godda District Ceremony Update Political Leaders Social Event