रांची
फादर्स डे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भावुक पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा कि "पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस, संकल्प और संस्कार की वह पाठशाला हैं, जहाँ जीवन जीने का सबसे बड़ा ज्ञान मिलता है।
स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने हमें हमेशा सिखाया कि लोगों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और अपने राज्य और लोगों के अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में डटकर खड़ा रहना ही सच्ची सेवा है। उनके अथक संघर्ष, त्याग, विचारों और आशीर्वाद से ही हमें जनसेवा का मार्ग मिला है।"
तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा,
संघर्ष की राह में अटूट हौसला हैं बाबा।
हमारी सोच, हमारे संस्कार, हमारी पहचान हैं बाबा,
एक पिता ही नहीं, पूरे समाज का स्वाभिमान हैं बाबा।
मेरे पिता, मेरे मार्गदर्शक, मेरे शिक्षक स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु जी को शत-शत नमन।
.jpg)