logo

कौन बनेगा करोड़पति के विजेता बिप्लव बिस्वास को सीएम ने दी बधाई

karor.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) सीजन 17 के विजेता बिप्लब बिस्वास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि  बिप्लब बिस्वास की सफलता न केवल झारखंड के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि मेहनत, लगन और ज्ञान के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार को गर्व है कि राज्य के एक होनहार ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उज्ज्वल प्रदर्शन किया है। 

उल्लेखनीय है कि बिप्लब बिस्वास ने 30 और 31 दिसंबर 2025 को प्रसारित हुए एपिसोड में 1 करोड़ रुपये के प्रश्न का उत्तर देकर यह उपलब्धि हासिल की। वे इस सीजन के दूसरे प्रतिभागी हैं जिन्होंने यह सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उनकी तर्कशक्ति, ज्ञान और आत्मविश्वास की होस्ट अमिताभ बच्चन एवं दर्शकों ने काफी सराहना की।

Tags - Jharkhand Chief Minister Hemant Soren Who Wants to Be a Millionaire Biplab Biswas one crore CRPF