logo

कल मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश रांची आएंगे

hemant-tarlok.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल मंगलवार की शाम दिल्ली से रांची आएंगे। वहीं झारखंड हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान भी रांची आएंगे। मालूम हो कि 23 जुलाई को राजभवन में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को राज्यपाल संतोष गंगवार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में हिमाचल प्रदेश व अन्य जगहों से उनके रिश्तेदार, नजीकी व जस्टिस भी आ रहे हैं। इनकी संख्या लगभग 60 है जिन्हें राज्य सरकार ने स्टेट गेस्ट घोषित किया है। उन्हें होटल रेडिशन ब्लू, बीएनआर व अन्य होटलों में ठहराने की व्यवस्था की गयी है। मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को हाल ही में झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भी कल शाम ही दिल्ली से रांची आ रहे हैं। वह 23 जुलाई को चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उसके अगले दिन 24 जुलाई को मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक करेंगे। उल्लेखनीय है कि 10 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक और 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के बाद दिल्ली में पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के इलाज को लेकर दिल्ली लौट गए थे। मुख्यमंत्री 24 जून से ही लगातार दिल्ली में शिबू सोरेन के इलाज और सेवा में लगे हैं।

Tags - Chief Minister and newly appointed Chief Justice will come to Ranchi on Tuesday swearing-in of Chief Justice on July 23 Cabinet meeting on July 24 latest news of Jharkhand