logo

गुमला में SIR कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, BLO को दिए कई निर्देश 

गुमला में SIR कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, BLO को दिए कई निर्देश 

गुमला:

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शुक्रवार को गुमला पहुंचे। उन्होंने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भरनो, सिसई और गुमला समेत विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया जहां एसआईआर को लेकर जारी नोटिस पर सुनवाई का कार्यक्रम चल रहा है। इसी सिलसिले में के रवि कुमार जिला मुख्यालय स्थित एसएस हाईस्कूल पहुंचे। यहां नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा एसआईआर को लेकर जारी नोटिस की सुनवाई की जा रही थी। 

उचित दस्तावेजों के साथ समस्या का समाधान
के रवि कुमार ने यहां आम लोगों से संवाद किया और बताया कि जिस आधार पर नोटिस जारी किया गया है, उसके समर्थन में अपनी ओर से दस्तावेज उपलब्ध करवा कर समस्या का समाधान करें और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों पास वैध दस्तावेज हैं उनको परेशान होने की आवश्यक्ता नहीं है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने  के लिए जो दस्तावेज मांगा जाता है, बीएलओ को वह उपलब्ध करा दें। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बीएलओ से संवाद
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने केंद्र में मौजूद बूथ लेवल ऑफिसर से भी संवाद किया। उन्होंने बीएलओ से कहा कि किसी नोटिस के जवाब में मतदाता की ओर से कई तरह के कागजातों को जमा कराया जा सकता है।  धैर्यपूर्वक, लोगों को सरलता से समझाने की आवश्यक्ता है कि किस नोटिस के संदर्भ में कैसे दस्तावेज उपलब्ध कराने हैं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम कट जायेगा तो भविष्य में क्या होगा, जैसी बातें सोचकर चिंतित नहीं होना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बीएलओ का सहयोग करके आसानी से उचित दस्तावेजों के साथ मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। कोई परेशानी नहीं होगी।  

Tags - K Ravi KumarChief Electoral OfficerGumla NewsJharkhand News