logo

चतरा की संघरी घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में चालक-खलासी की मौत

sola.jpg

चतरा
चतरा जिले के चतरा-हजारीबाग मार्ग स्थित संघरी घाटी में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में चालक बैजू कुमार और खलासी सचिन कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से लोहा लादकर बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के बलिया की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संघरी घाटी से नीचे उतरने के दौरान पीछे चल रहे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


ट्रक पलटा, केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी तेज थी कि आगे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जबकि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर के समय चालक और खलासी केबिन में फंस गए थे और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।


मौके पर ही चली गई चालक और खलासी की जान
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चालक बैजू कुमार और खलासी सचिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Tags - ChatraAccident RoadAccident JharkhandNews TruckCollision Chatra