logo

चतरा पुलिस ने TSPC के दो कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

WhatsApp_Image_2026-06-30_at_3_07_32_PM_(1).jpeg

चतरा
नक्सली संगठनों के खिलाफ चलाए जा गए विशेष अभियान में चतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने TSPC संगठन के दो कुख्यात और लंबे समय से फरार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की पूरी जानकारी 
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मसी तिग्गा और किरण नगडवार के रूप में हुई है, जो पिपरवार थाना कांड संख्या 23/25  मामले में 5 अगस्त 2025 से फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों नक्सलियों का रंगदारी, आगजनी, लेवी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। विशेषकर मसी तिग्गा के खिलाफ पिपरवार, टंडवा और खलारी थानों में UAPA और आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार FIR में दर्ज अभियुक्तों का नाम 
मसी तिग्गा उम्र 29 वर्ष, पिता- स्व. अब्राहम तिग्गा, ग्राम- खंधार, पो. डहु नवादा, थाना- टंडवा, जिला- चतरा, किरण नगडवार उम्र 45 वर्ष, पिता- स्व. संतोष नगडवार, वर्तमान पता- ग्राम चिरलौंगा, पो. डहु नवादा, थाना- टण्डवा, जिला- चतरा स्थायी पता- ग्राम- जोभीया, बडकागांव, पो. गोसाई बलीया, थाना- बडकागांव, जिला- हजारीबाग जानकारी के मुताबिक, मसी तिग्गा के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।  छापामारी दल में सम्मिलित सदस्य
प्रभात रंजन बरवार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा, अभय कुमार थाना प्रभारी, पिपरवार थाना, अभिमन्यु कुमार पिपरवार थाना और पिपरवार थाना सशस्त्र बल।
 

Tags - Chatra Police TSPC Naxalite Arrested Masi Tigga Kiran Nagdwar Piparwar Police