logo

चतरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर से 1.485 किलो अफीम बरामद; महिला गिरफ्तार

chatra00121.jpg

रूपेश कुमार सिंह, चतरा
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लावालौंग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अनिमेश नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जोभी टोला के बेहराबाद में छापेमारी कर एक घर से 1.485 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 50 वर्षीय पचिया देवी, पति भगवान गंझु को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को अफीम के अवैध भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में लावालौंग थाना की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जोभी टोला बेहराबाद में पचिया देवी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 1.485 किलो अफीम बरामद किया गया।

लगातार अभियान चला रही पुलिस

कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के परिजन का आधार कार्ड भी जब्त किया गया। एसडीपीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार और अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। अफीम की खेती करते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को मिलने वाली गुप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है। अभियान में थाना प्रभारी चंदन कुमार, थाना के सशस्त्र बल व स्थानीय चौकीदार शामिल थे। 
 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Chatra Police Opium Recovery Drug Trafficking Lavaalong Police Jharkhand Crime