चतरा
चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव गांव में दलित नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और उनके साथ संवेदना व्यक्त की।
पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल मरांडी, ग्रामीणों को किया संबोधित
प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, सांसद काली चरण सिंह, विधायक प्रदीप प्रसाद एवं उज्जवल दास, पूर्व सांसद मनोज भुईंया, पूर्व विधायक जयप्रकाश भोक्ता एवं किशुन दास तथा प्रभात भुईंया शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर अपनी बात रखी और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।