logo

मुहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, इन मार्गों पर बंद रहेगा वाहनों का प्रवेश

muhar.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुहर्रम पर्व आज मनाया जा रहा है। इसे लेकर विभिन्न अखाड़ों से जुलूस निकाला जाएगा। इसलिए यातायात मार्गों में  बदलाव किये गये हैं। 
1. किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा। 
2. शहीद चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा। 
3. सुभाष चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
4. कचहरी चौक से शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 
5. चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
6. प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
7. पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने ले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। 


8. एस. एन. गांगुली रोड/ विश्णु गली / बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाली सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
9. चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
10. उल हाउस के पास मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
11. कर्बला चौक से स्तन पी.पी. चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
12. कडरू से रेडिशन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। 
13. कमाण्डेन्ट आवास मोड़ से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परचालन वर्जित रहेगा।
14. मेकॉन चौक से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
15. तुलसी चौक से अम्बेदकर चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

राँची शहर के अन्य मार्गो में मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात को आवश्यकता अनुसार डायवर्ट किया जाएगा

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT