जामताड़ा
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 07 से 13 सितम्बर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक निर्धारित किया गया है। रखरखाव और विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू: 07, 09, 10, 11, 12 और 13 सितंबर को रद्द रहेगी। 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: 07, 10, 11 और 13 सितंबर को रद्द रहेगी।
.jpeg)
आंशिक रूप से समाप्त व प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू: 11 और 13 सितंबर को आद्रा में ही समाप्त होगी और वहीं से शुरू होगी। इन दिनों आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच सेवा पूरी तरह बाधित रहेगी। 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: 08, 09 और 12 सितंबर को आद्रा में समाप्त व प्रारंभ होगी। इन तिथियों को आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच परिचालन बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए इन बदलावों को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।