logo

कल नेमरा आयेंगे भीम आर्मी के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देंगे श्रद्धांजलि

chazad0123.jpg

रांची
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी के सह-संस्थापक और नगीना (उत्तर प्रदेश) से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद 11 अगस्त 2025, सोमवार को झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा  पहुंचकर झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सूचना के अनुसार, चंद्रशेखर आज़ाद सुबह 9:45 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे रामगढ़ जिले के नेमरा ग्राम रवाना होंगे, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव है। नेमरा में वे दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।


इसके बाद दोपहर 2:00 बजे वे नेमरा से रांची सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वे शाम 5:00 बजे तक ठहरेंगे। शाम 5:30 बजे वे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।
सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का यह दौरा सामाजिक न्याय, आदिवासी सम्मान और जन आंदोलन के साझा मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। ये जानकारी काशिफ रज़ा, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने दी है। 
  
 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest